भ्रस्टाचार का विरोध करे, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे
मुलत : भ्रस्टाचार की परिभाषा हम ऐसे कर सकते है की , किसी भी देश , प्रांत अथवा विभाग , जिल्हा , तालुका या गांव के लोगो द्वारा ऐसे कृत्य किये जाना जिससे वहा के परिसर की आर्थिक , सामाजिक , भौगोलिक , शैक्षेणिक , वैज्ञानिक , जैविक तथा अजैविक हानि हो I साधारणता हमें भ्रस्टाचार यह शब्द दैनंदिन रूप से पैसा तथा आर्थिक संसाधनों से सबंधित सुनने को मिलता है I परन्तु भ्रस्टाचार केवल आर्थिक रूप से न होकर कही प्रकार का हो सकता है I उदारहण के तौर पर किसी कर्मचारीने ने निर्धारित समय परअपना कार्य पूरा न करना , हेतुपूर्वक कार्य विलम्बित करते रहना , अध्यापक लोगोंद्वारा सही समय पर सही ज्ञान छात्रों को न दिया जाना ये सब भ्रस्टचार के रूप है I जब कोई व्यक्ति न्यायव्यवस्था के नियमों के विरुद्ध जाकर आपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए गलत आचरण करने लगता है उस व्यक्ति को हम भ्रस्टाचारी कह सकते है I हम निम्नलिखित प्रकार से भ्रस्टाचार का विभाजन कर सकते है I घूस ( रिश...